मछलीशहर: मछलीशहर तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
ताजुद्दीनपुर गांव निवासी तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता बृजलाल यादव का सोमवार को निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे । निधन की सूचना मिलने पर अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अदालती कार्य ठप किया। अधिवक्ता संघ के महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को अधिवक्ता भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।