मछलीशहर: थाना पंवारा पुलिस ने गौहानी निवासी पीड़िता की तहरीर पर पति, सास-ससुर सहित 5 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा किया दर्ज
पंवारा थाना क्षेत्र के गौहानी निवासी राजकुमारी पटेल ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज से अमित पटेल बेलवार सुजानगंज के साथ हुआ था। मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिए थे। शादी के10 दिन के बाद पति अमित पटेल ने दुकान खोलने हेतु मायके से 3 लाख रुपए मंगाने की डिमांड कि मना करने पर मुझे मारा पीटा गया।