मछलीशहर: पवांरा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी महिला की तहरीर पर पांच के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज
गौहानी गांव निवासी महिला ने थाने पर तहरीर दी कि मेरे ससुराल के लोग बीते महीने पांच मार्च को दहेज की मांग को लेकर मुझे प्रताड़ित किये, मारे-पीटे, गाली दिये तथा जान से मारने की धमकी भी दिये। पुलिस तहरीर के आधार पर अमित पटेल, धर्मराज पटेल, सास नाम अज्ञात, सीमा, प्रियरंजन निवासीगण बेलवार थाना- सुजानगंज, जौनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी।