मछलीशहर: पंवारा थाना के उचौरा बाजार में ई रिक्शा के धक्के से बाइक सवार युवक घायल, खंडक में ई रिक्शा पलटा
सरावा निवासी उमेश पटेल 38 जो बाइक से मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उचौरा बाजार पहुंचे तभी सामने तेज रफ्तार से आ रही ई रिक्शा ने जबरदस्त उनके बाइक में धक्का मार दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ई रिक्शा अनियंत्रित होकर खंडक में जा कर पलट गई। बाइक सवार को घायलावस्था में इलाज हेतु सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।