मछलीशहर: पवांरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में दी तहरीर
पवांरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने पवांरा थाना पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे उसकी पुत्री को उसके पड़ोसी लड़के ने पास में बने मुर्गी फार्म में जबरन घसीट ले गया और जबरन हाथ पकड़कर आपत्ति जनक स्थानों पर छुआ और ग़लत हरकत करने लगा। युवक ने पुत्री के चिल्लाने पर मारा पीटा और कपड़े भी फाड़ डाला ।