चौका थाना क्षेत्र के खुंटी साप्ताहिक बाजार परिसर में बना जर्जर शेड मंगलवार दोपहर 3 बजे को हल्की बारिश के कारण भरभराकर गिर गया।गनीमत रही कि घटना के समय शेड के नीचे कोई नहीं था,जिससे बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि शेड काफी दिनों से जर्जर स्थिति में था और कभी भी गिर सकता था।बाजार के दिन यहां भारी भीड़ रहती है और लोग इसी शेड के नीचे खरीद बिक्री भी।