मुरैना नगर: चम्बल जल परियोजना की गुणवत्ता जांचने सांसद के साथ मुरैना पहुंची ग्वालियर DM, फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
458 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले चम्बल वॉटर प्रोजेक्ट को गुणवत्ता जांचने आज ग्वालियर सांसद के साथ ग्वालियर कलेक्टर मुरैना पहुंची। यहां पर उन्होंने वाटर फ़िल्टर प्लांट का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान सांसद ने प्रोजेक्ट निर्माण में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।