बटिया घाटी में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौ*त
जमुई के बटिया घाटी में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सुशील बरनवाल उर्फ रवि (33) और उनकी 3 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं, पत्नी छाया कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि परिवार बाइक से डुमरी से ससुराल तीसरी जा रहा था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में मातम पसरा है।
#बटियाघाटी #सड़कहादसा #जमुई #जमुईन्यूज़ #बिहारन्यूज़ #ट्रकहादसा #दुर्घटना #पितापुत्रीकीमौत #RoadAccident #JamuiNews #BiharNews #SevanTakNews
Sono, Jamui | Sep 7, 2026