सरकारी सिस्टम का इंतजार करते-करते थक गए ग्रामीण, खुद बना डाला 200 फीट का पुल!
जमुई के खैरा से ग्रामीणों की एकजुटता की अनोखी तस्वीर सामने आई है। हरनी पंचायत के जतहर गांव में वर्षों से पुल की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने आखिरकार सरकारी मदद की आस छोड़ दी और श्रमदान से बांस-बल्ले का करीब 200 फीट लंबा पुल तैयार कर दिया।
ग्रामीणों की मेहनत से तैयार इस पुल ने व्यवस्था और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुल निर्माण में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह ने भी सहयोग किया। उद्घाटन डॉ. नीरज साह, गरही थाना प्रभारी बिपिन चंद्र पालटा, हरनी पंचायत के मुखिया प्रकाश तांती और अरुणाबांक पंचायत के मुखिया अनिल यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
ग्रामीणों का साफ कहना है—
“जब कोई नहीं आया, तो हमने खुद अपने लिए रास्ता बना लिया।”
यह सिर्फ बांस का पुल नहीं, बल्कि ग्रामीणों की एकजुटता, आत्मनिर्भरता और व्यवस्था को दिखाया गया आईना है।
जतहर गांव, खैरा | जमुई
#Jamui #Khaira #Jatihar #HarniPanchayat #बांस_का_पुल #श्रमदान #ग्रामीण_एकजुटता #ग्रामीण_विकास #JamuiNews #BiharNews #SevanTakNews
Sono, Jamui | Sep 6, 2026