जमुई में नई सड़क पर पानी का कहर! कटाव से टूटने लगी सड़क, ग्रामीणों ने मरम्मत की उठाई मांग
जमुई: सोनो प्रखंड क्षेत्र की महेश्वरी पंचायत में महेश्वरी से बौथा-सुगातांड की ओर जाने वाली सड़क पर पानी के तेज बहाव से कटाव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि बौथा गांव में तस्लीम मियां के घर के समीप सड़क के किनारे मिट्टी का पर्याप्त भराव नहीं होने के कारण बारिश के पानी के तेज बहाव से मिट्टी बह गई और सड़क क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में पहुंच गई।
ग्रामीणों के मुताबिक सड़क का निर्माण करीब एक वर्ष पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 23 लाख रुपये की लागत से निर्माण एजेंसी द्वारा कराया गया था।
महेश्वरी पंचायत के पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह ने कहा कि सड़क को बने अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। यदि मामले की शिकायत संबंधित विभाग के इंजीनियर तक पहुंचती है तो संवेदक के खिलाफ कार्रवाई के साथ सड़क की बेहतर तरीके से मरम्मत कराई जा सकती है।
वहीं ग्रामीण तौसिफ अंसारी, तस्लीम अंसारी, कबीर अंसारी, गुलजार अंसारी और इलियास अंसारी ने बताया कि सड़क टूटने की स्थिति में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल मिट्टी भराई और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है
#Jamui #Sono #Maheshwari #Bautha #Sugatand #JamuiNews #SoneNews #RoadNews #RoadDamage #RoadCutting #Barish #BiharNews #PMGSY #GraminSadak #ViralPhoto #SevanTakNews #SevanTakNewsJamui #विनययादव #जमुई #सोनो #महेश्वरी #बौथा #सड़क #सड़कक्षतिग्रस्त #बारिश #ग्रामीणसड़क #बिहारन्यूज़
Sono, Jamui | Sep 6, 2026