जमुई | 07 सितंबर 2026
समाहरणालय परिसर में सोमवार को लोक-शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण के उद्देश्य से ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री बालमुकुंद प्रसाद ने जनता दरबार की अध्यक्षता की।
इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 11 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। अपर समाहर्ता ने सभी की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया।
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, भूमि निबंधन, सड़क निर्माण, राशन कार्ड, बंदूक अनुज्ञप्ति, लोक स्वास्थ्य तथा साइबर फ्रॉड से संबंधित मामले सामने आए।
अपर समाहर्ता ने कहा कि आम लोगों की न्यायसंगत समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है। इस अवसर पर जन शिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी, आईटी मैनेजर सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
#Jamui #JamuiNews #जमुई #जमुई_न्यूज़ #जनता_दरबार #जनता_की_समस्या #लोक_शिकायत #जिला_प्रशासन #जमुई_प्रशासन #बिहार_न्यूज़ #BiharNews #जनसुनवाई #शिकायत_निवारण #त्वरित_कार्रवाई #जनहित #SevenTakNews #SevanTakNews #सेवनतकन्यूज़ #VinayYadav #JamuiLive
Sono, Jamui | Sep 7, 2026