कोडरमा: तिलैया पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, बिहार के 3 गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद
तिलैया/कोडरमा: कोडरमा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तिलैया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। तिलैया थाना में दर्ज चोरी के मामले (कांड सं.- 313/26) के बाद पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई थी।
टीम ने कार्रवाई करते हुए बिहार के गया जिले (फतेहपुर थाना क्षेत्र) के रहने वाले कुंदन कुमार, गौतम कुमार उर्फ मनीष कुमार और बिपिन कुमार को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बिना नंबर की तीन हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त कर ली हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य नेटवर्क का पता लगा रही है।