कोडरमा स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
कोडरमा। आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जांच के दौरान एक व्यक्ति को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिहार के गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र निवासी रंजेश शर्मा (50) के रूप में हुई है। उसके काले बैग से 750 एमएल की चार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पूछताछ में उसने शराब बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की बात स्वीकार की। आरपीएफ ने शराब जब्त कर आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए कोडरमा उत्पाद विभाग को सौंप दिया।