कोडरमा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 ठिकानों पर छापेमारी, भारी मात्रा में महुआ व शराब नष्ट
कोडरमा: आगामी दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोडरमा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया। जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों, पीसीआर, पैंथर्स और गश्ती दलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
अभियान के दौरान पुलिस ने 6937 किलोग्राम जावा महुआ और 575 लीटर देशी शराब के साथ-साथ भट्ठियों व निर्माण उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। एसपी ने सभी थाना व ओपी प्रभारियों को अभियान जारी रखने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि अवैध शराब कारोबार में लिप्त लोगों को चिह्नित कर सीधे जेल भेजा जाएगा।