रायसेन: रायसेन वार्ड-6 में नलों से आ रहा बदबूदार पानी, कांग्रेस पार्षद बोले- इंदौर घटना से नगर पालिका नहीं ले रही सबक
Raisen, Raisen | Jan 18, 2026 इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई घटना के बावजूद रायसेन नगर पालिका सबक नहीं ले रही है। वार्ड 6 में कई दिनों से नलों से बदबूदार पानी के साथ छोटे कीड़े और केंचुए निकल रहे हैं। रविवार को भी यह स्थिति बनी रही, जिससे नाराज निवासियों ने गंदे पानी का वीडियो बनाकर पार्षद को भेजा।