बिहार: रामपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, 3 लोग हुए जख्मी
Bihar, Nalanda | Mar 6, 2024 चंडी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीन का बाउंड्री देने के दौरान मारपीट हो गई। इस घटना में रामप्रवेश प्रसाद की पत्नी रिंकू देवी, सतीश कुमार और कुंदन कुमार जख्मी हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए चंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार को रिंकू देवी को बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया है।