बिहार: जिलाधिकारी ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर 21 लोगों की सुनी समस्याएं
Bihar, Nalanda | Mar 5, 2024 जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने समाहरणालय में मंगलवार को जनता दरबार लगाकर 21 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनता दरबार में आवेदक कुन्ती देवी द्वारा बताया गया कि माननीय न्यायालय में दायर आदेश होने के बावजूद विवादित जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगो द्वारा जबरदस्ती मकान बना रहे हैं।