बिहार: मई गांव के पास अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, टेंपो सवार एक महिला हुई घायल
Bihar, Nalanda | Mar 5, 2024 परवलपुर थाना क्षेत्र के मई गांव के पास टेंपो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान जयराम ठाकुर की पत्नी बीना देवी के रूप में हुई है। जख्मी के परिजनों ने बताया कि बीना देवी परवलपुर से इलाज करवा कर घर लौट रही थी, तभी मई गांव के पास अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई।