बिहार: चंडी फोर लेन पर अनियंत्रित होकर ऑटो पलटी, ऑटो सवार 7 महिलाएं हुई जख्मी
Bihar, Nalanda | Mar 5, 2024 चंडी फोर लेन पर अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से ऑटो में सवार 7 महिलाएं जख्मी हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया है। जख्मी महिलाओं ने बताया कि रसलपुर गांव से ऑटो पर सवार होकर आलू उखाड़ने के लिये नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव जा रही थी। उसी दौरान चंडी फोर लेन पर ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।