बिहार: बिहारशरीफ के एससी एसटी थाना से एएसआई अरुण पासवान को ₹14 हजार घूस लेते निगरानी विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Mar 5, 2024 निगरानी विभाग की टीम ने बिहारशरीफ के एससी एसटी थाना में पदस्थापित एएसआई अरुण पासवान को ₹14 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि एससी एसटी थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक अशोक पासवान ने एक केस के मामले में ₹40 हजार घूस की मांग की थी। आज 14 हजार रुपये घूस लेते निगरानी विभाग की टीम उन्हें गिरफ्तार किया है।