🚨 जसवंतनगर में हाईवे पर जान जोखिम में डालकर चल रहे वाहन!
मॉडल तहसील के सामने कट बंद होने के बाद प्रभु मैरिज होम के सामने गलत दिशा से गुजर रहे वाहन, हादसे का खतरा बढ़ा।
जसवंतनगर में मॉडल तहसील के सामने हाईवे कट बंद किए जाने के बाद यातायात की समस्या सामने आने लगी है। सोमवार को जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस प्रशासन और हाईवे प्रशासन ने कट बंद करा दिया था।
अब प्रभु मैरिज होम के सामने इटावा की ओर से आने वाले कई वाहन विपरीत दिशा में चलते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि सही दिशा से गुजरने वाले वाहनों की संख्या कम और गलत दिशा से आने वाले वाहनों की संख्या अधिक नजर आ रही है।
सवाल यह है कि कट बंद होने के बाद क्या गलत दिशा में वाहन चलाना किसी बड़े हादसे को न्योता नहीं दे रहा?
प्रशासन को यातायात व्यवस्था के लिए उचित विकल्प तलाशना चाहिए, ताकि लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर न हों।
📍 जसवंतनगर, इटावा
आप बताइए, इस समस्या का समाधान क्या होना चाहिए?
#Jaswantnagar #Etawah #DPSChannel #TrafficProblem #RoadSafety