वायरल वीडियो की क्या है हकीकत....
🚨 नगला नरिया में जलभराव से ग्रामीण बेहाल! तालाबों की खुदाई नहीं, गलियों में गंदा पानी और सांपों का खतरा!
जसवंतनगर की ग्राम पंचायत नगला नरिया में जलभराव ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। महिलाएं बच्चे बुजुर्ग गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हैं, वहीं बच्चों और स्कूली विद्यार्थियों को भी भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के दो तालाबों की खुदाई और सफाई नहीं हुई। पिछले वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गलियों में सांप दिखाई देने से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और ब्लॉक प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा दोनों तालाबों की खुदाई कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
📍 नगला नरिया, जसवंतनगर (इटावा)
सवाल जिम्मेदारों से है—आखिर ग्रामीणों को इस समस्या से कब राहत मिलेगी?
वीडियो देखिए और गांव की इस समस्या को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए साझा करें।
#NagalaNariya #Jaswantnagar #Etawah #DPSChannel #MohammadAsifKhan