🙏 केवट की भक्ति देख भावविभोर हुए दर्शक! 🚩 गंगा पार पहुंचे प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी
जसवंतनगर की प्रसिद्ध मैदानी रामलीला में बाबा खटखटा आश्रम परिसर स्थित अयोध्या में भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। ❤️
🚩 राम-केवट संवाद बना आकर्षण का केंद्र! केवट ने प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी को नाव में बैठाकर गंगा पार कराई। चरण पखारने से लेकर बिना उतराई लिए विदा करने तक, केवट की भक्ति और समर्पण ने दर्शकों का मन मोह लिया। 🙏
कार्यक्रम श्री रामलीला समिति के प्रबंधक राजीव कुमार गुप्ता 'बबलू' और उप प्रबंधक ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में आयोजित हुआ। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।
💬 जय श्रीराम लिखकर प्रभु के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करें। 🚩
📍 जसवंतनगर, इटावा (उत्तर प्रदेश)
🙏 क्षेत्र की खबरें और विज्ञापन के लिए डीपीएस चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
#DPSChannel #Jaswantnagar #Etawah #मैदानीरामलीला #जयश्रीराम
Jaswantnagar, Etawah | Oct 12, 2026