🚨 जसवंतनगर में ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा!
मौरंग लदे दो डंपर और एक ऑटो सीज, 2.27 लाख रुपये का जुर्माना 🚛
जसवंतनगर में मंगलवार सुबह एआरटीओ हुमा परवीन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट मौरंग लदे ओवरलोड दो डंपर और एक ऑटो को सीज कर दिया गया।
दोनों डंपरों पर कुल 2,04,500 रुपये और ऑटो पर 22,250 रुपये का जुर्माना लगाया गया। तीनों वाहनों पर कुल 2,26,750 रुपये (करीब 2.27 लाख रुपये) की कार्रवाई हुई।
वाहनों के परमिट, फिटनेस, टैक्स, प्रदूषण और अन्य नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। मौके पर सेल टैक्स विभाग की टीम ने भी जांच की।
📍 जसवंतनगर, इटावा (उत्तर प्रदेश)
आपकी राय में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।
🚨 नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों में कार्रवाई से हड़कंप!
#Jaswantnagar #Etawah #DPSChannel #OverloadedVehicles #MohammadAsifKhan