घाटमपुर: रेलवे क्रॉसिंग के पास ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, ई-रिक्शा चालक घायल, रेफर किया गया
घाटमपुर कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास ई रिक्शा व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार कर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया है।