सेन्हा: सेन्हा में 80 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण, चिकित्सकों ने परिवार नियोजन और छोटे परिवार के महत्व के प्रति किया जागरूक।
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। पोपुलेशन फाउंडेशन, रांची के माध्यम से डॉ. के. हरिश्चंद्र रेड्डी एवं उनकी टीम ने प्रखंड क्षेत्र की करीब 80 महिलाओं का बंध्याकरण किया।