कोल: टंडौली में बुजुर्ग ने मकान न बेचने के चलते पुत्र वधु से बताया खुद की जान को खतरा, DM से की शिकायत
Koil, Aligarh | May 7, 2024 थाना छर्रा के गांव टंडौली में बुजुर्ग ने मकान न बेचने के चलते अपनी पुत्रवधू से जान का खतरा बताया है। पीड़ित बुजुर्ग शकील अहमद ने बताया कि उनके पास एक मकान है जिसे बचने के लिए पुत्रवधू दबाव बना रही है। शकील अपने मकान को नहीं बेचना चाहते और इस बात का उन्होंने विरोध किया है जिसके चलती पीड़ित ने पुत्रवधू से जान का खतरा बताया है।