कोल: पत्नी को ड्यूटी पर छोड़ने आए पुलिसकर्मी की दरोगा से हुई बहस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मामला महुआखेड़ा क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | May 7, 2024 धनीपुर मंडी गेट के बैरियर पर मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर दरोगा और पुलिसकर्मी में आपस में नोकजक हो गई। पुलिसकर्मी अपनी पत्नी को चुनाव ड्यूटी के लिए छोड़ने आया हुआ था। दोनों की नोंक झोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना मंगलवार करीब सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है।