कोल: भाजपा ब्लॉक प्रमुख के गांव बमनोई में सड़क न बनने के चलते ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार, विधायक को बुलाने की मांग
Koil, Aligarh | May 7, 2024 गांव बमनोई में ग्रामीणों ने सड़क न बनने के चलते मतदान बहिष्कार किया है। यह गांव BJP के क्षेत्रीय ब्लॉक प्रमुख ठाकुर राहुल सिंह का गांव है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का मुख्य मार्ग जर्जर पड़ा हुआ है, यहां रास्ता इतना खराब है कि अब यहां गांव में बच्चों के शादी के रिश्ते भी आना बंद हो गए हैं। इन्ही परेशानियों को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है।