कोल: मिर्ज़ा चांदपुर में खराब सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार, SDM के आश्वासन के बाद भी नही डाले वोट
Koil, Aligarh | May 7, 2024 गांव मिर्जा चांदपुर में खराब सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां कई वर्षों से सड़क खराब पड़ी है जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों को काफी समस्याएं होती हैं। आरोप है कि यहां कोई जनप्रतिनिधि घूमने तक नहीं आते और जनप्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने चेहरा तक नहीं देखा है। सड़क खराब होने के चलते मतदान बहिष्कार किया गया है।