कोल: लोधा,DM-SSP ने मतदान केन्द्रो का किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था के चलते भारी पुलिस फोर्स को किया तैनात
Koil, Aligarh | May 7, 2024 जिलाधिकारी विशाख जी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए होने वाले मतदान को सकुशल,शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु जनपद में भारी पुलिस बल के साथ मतदान केन्द्रों का जायज़ा लिया जा रहा है। जनपद में मतदान के लिए पुलिस विभाग की ओर से पर्याप्त व्यवस्थाएं व सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।