कसरावद: तिरंगे के रंगों में सजे नीलकंठ महादेव
स्वतंत्रता दिवस के दिन पहले यादव मोहल्ला स्थित अति प्राचीन श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भगवान नीलकंठ महादेव का आकर्षक तिरंगा श्रृंगार किया गया। केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों से किए गए श्रृंगार के साथ मंदिर परिसर में तिरंगा सजाया गया। भगवान शिव के मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि एवं शांत