बांसगांव: गगहा पुलिस ने सोहगौरा गांव के निवासी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करके भेजा जेल
गगहा पुलिस ने सोहगौरा निवासी बुद्ध पासी को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी पर गैंगस्टर सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर है। चुनाव के दौरान कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ एलबीडब्ल्यू जारी किया था।