बांसगांव: केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बनने के पश्चात गगहा बाजार में प्रथम आगमन पर सांसद कमलेश पासवान का हुआ जोरदार स्वागत
गगहा बाजार में सांसद कमलेश पासवान केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बनने के पश्चात अपने संसदीय क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भाजपा जिला संयोजक (चिकित्सा प्रकोष्ठ) डॉ राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में उनके क्लिनिक के सामने जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान सांसद ने डॉ श्रीवास्तव को पार्टी सम्बंधित कार्यों में अथक परिश्रम के लिए विशेष धन्यवाद दिया।