बांसगांव: गगहा क्षेत्र में महिला के घर में ग्रामीणों द्वारा पकडे़ गए डायल 112 के सिपाही को एसएसपी ने निलंबित कर दिये बिभागीय जांच
गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात एक महिला के घर में सादी वर्दी में घुसे डायल 112 में तैनात सिपाही को महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने सिपाही को पेड़ से बांधकर पीटा था। सूचना पर गगहा थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और सिपाही को साथ ले गई। जानकारी होने पर एसएसपी ने सिपाही को निलंबित करते हुए बिभागीय जांच का आदेश भी दिया है।