बांसगांव: नगर पंचायत उनवल के वार्ड संख्या-10 में बुलडोजर पर निकली बारात, वीडियो हुआ वायरल
उनवल के वार्ड संख्या-10 के निवासी मेहिन वर्मा के बेटे कृष्णा वर्मा के विवाह के लिए बुधवार को जब बारात बुलडोजर पर निकली तो सड़क के दोनों तरफ तमाशबीनों की भीड़ लग गई। बतादें शादी तय होने के बाद खलीलाबाद के ससुराल पक्ष के लोगों ने जब दुल्हे को ताना मारा कि इस बार तो बाबा जी की पार्टी खलीलाबाद संतकबीरनगर में हार गई है। यह बात दूल्हे को नागवार गुजरी।