बांसगांव: जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी बांसगांव के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव, केसरीनंदन तिवारी होंगे बांसगांव के नए SDM
बुधवार की रात को जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के निर्देश पर बांसगांव के उप जिलाधिकारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। बाँसगांव के उप जिलाधिकारी रहे प्रदीप कुमार सिंह को उप जिलाधिकारी न्यायिक चौरी चौरा बनाया गया। वही गोला के उप जिलाधिकारी केसरी नंदन तिवारी को बांसगांव का नया उप जिलाधिकारी बनाया गया है।