नावकोठी: गौरीपुर में तीन कट्ठा आलू की फसल चोरी, किसान परेशान
नावकोठी थाना क्षेत्र के विष्णुपुर पंचायत के गौरीपुर में अज्ञात चोरों ने किसान श्रवण महतो के खेत में लगे तीन कट्ठा आलू की फसल की चोरी कर ली है। पीड़ित ने बताया कि 12 कट्ठा खेत में आलू की फसल लगी हुई थी। उसमें 9 कट्ठा की खुदाई की थी। शेष तीन कट्ठा में लगे फसल को बीते रात चोरों ने चोरी कर लिया है।