नावकोठी: पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाने के विभिन्न गांवों से दो वारंटी को गिरफ्तार किया, न्यायिक कार्रवाई के लिए भेजा कोर्ट
नावकोठी पुलिस ने समसा और पहसारा से समकालीन अभियान के तहत दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई हेतु कोर्ट भेज दिया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की समसा से सुरेश पासवान और पहसारा से कामदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।