नावकोठी: पीरनगर में सड़क दुर्घटना में घायल महिला की हुई मौत, शादी का माहौल मातम में बदला
नावकोठी थाना के पहसारा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 9 पीरनगर में सड़क दुर्घटना में घायल महिला का इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। मृतका 45 वर्षीय कामो पासवान की पत्नी फुदनी देवी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।