नावकोठी: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: PHC नावकोठी में दलकर्मियों को दी गई दवा, 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर रविवार को पीएचसी नावकोठी में दलकर्मियों के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दलकर्मियों के बीच दवा भी उपलब्ध कराई गई। बीसीएम ऊषा कुमारी ने बताया कि 10 फरवरी से 27 फरवरी के बीच प्रखंड क्षेत्र के 98 हजार लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।