नावकोठी: पहसारा पूर्वी पंचायत के देवरा में टीबी के संदिग्धों की स्क्रीनिंग, 106 में 6 टीबी रोगी मिले
नावकोठी प्रखंड के पहसारा पूर्वी पंचायत में टीबी मरीज का शनिवार को स्क्रीनिंग किया गया। इसमें 106 व्यक्तियों का जांच एवं 102 लोगों का एक्स-रे किया गया। इस दौरान 6 कंफर्म रोगी चिन्हित किए गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने किया। मौके पर एसटीएस ऋषिका राज समर आदि मौजूद थे।