नावकोठी: नावकोठी प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जीत का जश्न मनाया, एक-दूसरे को लगाया गुलाल
नावकोठी प्रखंड के समसा सहित अन्य स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुए प्रचंड जीत पर जश्न मनाया। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की आलोचना भी की।