सामरी कुसमी: देर रात महिला की बिगड़ी तबीयत, धीरज सिंह देव ने तुरंत पहुंचाई मदद
कुसमी सामरी बुधवार जिले के ऊपर कण्डा में मंगलवार देर रात एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। रात करीब 2 बजे परिजनों की सूचना पर वे सक्रिय हुए और स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर श्रीमती दिलपति नागेशिया, पति रामलाल नागेशिया को उपचार के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचाया।