रामगंजमण्डी: पहलगाम के आतंकी हमले के विरोध में सुकेत में निकाली गई आक्रोश रैली, आतंकवाद का पुतला फूंका गया
रामगंजमंडी के सुकेत में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रविवार शाम करीब 6:30 बजे हिन्दू संघठन के आवाह्न पर नगर में रैली निकालकर आक्रोश जताया गया। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। वही आतंकवाद का पुतला जलाया गया।रैली बगीची के बालाजी से हाथों तख्तियां लेकर शुरू की गई।