रामगंजमण्डी: सुकेत से अवैध बजरी के साथ एक आरोपी को डम्फर के साथ गिरफ्तार किया गया, पूछताछ जारी
रामगंजमंडी की सुकेत थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे डम्फर को जब्त कर सुकेत से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय से रविवार दोपहर करीब 12 बजे जारी प्रेस नोट में थानाधिकारी छोटूलाल ने बताया कि नगर मे अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा सहित अवैध खनन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।