पिंड्रा: आईजीआरएस में पिंडरा तहसील को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान, एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने जताया हर्ष
वाराणसी के पिंडरा तहसील को एआईजीआरएस में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। यह 16वीं बार है जब पिंडरा तहसील को आईजीआरएफ में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। ऐसे में पिंडरा तहसील को एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने हर्ष व्यक्त करते हुए तहसील के सभी कर्मचारी और अधिकारियों के मेहनत को श्रेय दिया है।