पिंड्रा: फूलपुर में शादीशुदा दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
फूलपुर थाना क्षेत्र में शादीशुदा दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।आरोप है कि घर पर किसी के न रहने पर सूरज पटेल नामक युवक ने 21 वर्षीय दिव्यांग शादीशुदा महिला को जबरदस्ती खेत में लग गया। महिला की आवाज को दबाने के लिए आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी सूरज पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।