पिंड्रा: चोलापुर के तेवर गांव में रामलीला के मंच पर फिल्मी गीत पर डांस का वीडियो वायरल, आयोजकों की हो रही आलोचना
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के तेवर गांव में रामलीला के मंच पर फिल्मी गीतों पर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ। फिल्मी गीतों पर ठुमके लगाते रामलीला के कलाकारों की खूब आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा रामलीला के आयोजको पर कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है। वही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।