पिंड्रा: युवती की अश्लील फोटो लेने व तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले आरोपी को जंसा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
जंसा थाना क्षेत्र की पुलिस ने युवती का अश्लील फोटो लेने और तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक और युवती की मुलाकात सोशल मीडिया से हुई थी। युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और उसकी अश्लील तस्वीर ली। वही दोबारा मिलने के लिए बुलाकर जबरदस्ती होटल ले जाने पर युवती के मना करने पर आरोपी ने तेजाब फेंकने की धमकी दी।